Skip to main content

Posts

Showing posts with the label munir niyazi

हमेशा देर कर देता हूं मैं

 हमेशा देर कर देता हूं मैं                मुनीर नियाज़ी हमेशा देर कर देता हूं मैं  ज़रूरी बात कहनी हो  कोई वादा निभाना हो  उसे आवाज़ देनी हो  उसे वापस बुलाना हो  हमेशा देर कर देता हूं मैं   मदद करनी हो उसकी  यार का ढांढस बंधाना हो  बहुत देरीना रास्तों पर  किसी से मिलने जाना हो  हमेशा देर कर देता हूं मैं  बदलते मौसमों की सैर में  दिल को लगाना हो  किसी को याद रखना हो  किसी को भूल जाना हो  हमेशा देर कर देता हूं मैं  किसी को मौत से पहले  किसी ग़म से बचाना हो  हक़ीक़त और थी कुछ  उस को जा के ये बताना हो  हमेशा देर कर देता हूं मैं  मुनीर नियाज़ी