Skip to main content

वो बात सारे फ़साने में जिस का ज़िक्र न था वो बात उन को बहुत ना-गवार गुज़री है

 फ़ैज़ अहमद फ़ैज़



तुम आए हो न शब-ए-इंतिज़ार (Night of Awaiting) गुज़री है 

तलाश में है सहर  (Morning) बार बार गुज़री है 


जुनूँ (Passion)  में जितनी भी गुज़री ब-कार गुज़री है 

अगरचे (Although) दिल पे ख़राबी हज़ार गुज़री है 


हुई है हज़रत-ए-नासेह (Mister Advisor) से गुफ़्तुगू (Conversation) जिस शब 

वो शब (Night) ज़रूर सर-ए-कू-ए-यार (Towards the Lover's Street)  गुज़री है 


वो बात सारे फ़साने (A Tale) में जिस का ज़िक्र न था 

वो बात उन को बहुत ना-गवार (Unacceptable) गुज़री है 


न गुल खिले हैं न उन से मिले न मय पी है 

अजीब रंग में अब के बहार गुज़री है 


चमन पे ग़ारत-ए-गुल-चीं (Destruction caused by Flower Plucker) से जाने क्या गुज़री 

क़फ़स (Prison, Cage) से आज सबा (The Morning Breeze) बे-क़रार गुज़री है


Link for  उर्दू है मेरा नाम

Comments