चीन की जलवायु की दशाएं
(CLIMATIC CONDITIONS OF CHINA)
By: Sabir Chdhry
चीन समुद्र तट से लेकर एक विशाल आन्तरिक महाद्वीपीय भाग तक फैला हुआ है, इसलिए इस देश की जलवायु पर समुद्र तथा महाद्वीपीयता दोनों का प्रभाव पड़ता है। चीन की जलवायु पर मानसूनी जलवायु तथा तिब्बत तुल्य जलवायु की दशाएं देखने को मिलती हैं। चीन की जलवायु पर मानसूनी हवाएं, मौसम, चक्रवात तथा चक्रवातीय तूफानों का प्रभाव स्पष्ट रूप में देखने को मिलता है। साथ ही चीन का अक्षांशीय विस्तार (18° N से 53° N) भी जलवायु को प्रभावित करता है | यहां की जलवायु में शीत ऋतु तथा ग्रीष्म ऋतु में मिलने वाली दशाएं निम्नलिखित हैं :
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
ग्रीष्म ऋतु — ग्रीष्म ऋतु में सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लम्ब रूप में पड़ती हैं। इसके फलस्वरूप एशिया महाद्वीप का अधिकांश भाग इस ऋतु में अधिकतम तापमान प्राप्त करता है। चीन में भी ऋतु में भीषण गर्मी पड़ती है। औसत तापमान 29°C रहता है। यह ऋतु अप्रैल से सितम्बर तक रहती है। उत्तर की ओर तापमान में कुछ कमी आ जाती है तथा पीकिंग (बीजिंग) का तापमान 27°C के लगभग रहता है। इस ऋतु में हवाएं समुद्र से स्थल की ओर चलती हैं। अधिकतम तापमान 10 जुलाई 2017 को एरबाओ नगर (तुरपान प्रीफेक्चर, शिनजियांग प्रोविन्स) में 50.5°C अंकित किया गया है।
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
शीत ऋतु — शीत ऋतु में मध्य एशिया के गोबी के मरुस्थल पर उच्च भार का केन्द्र स्थापित हो जाता है जिसके फलस्वरूप शुष्क एवं ठण्डी हवाएं स्थल से समुद्र की ओर चलती हैं। ये हवाएं बहुत ठण्डी होती हैं, अतः उत्तरी तथा मध्य चीन में तापमान गिर जाता है। इस ऋतु में उत्तरी चीन में औसत तापमान -12°C मिलता है। मध्य चीन में औसत तापमान - 24°C मिलता है। समस्त उत्तरी तथा मध्य चीन में बर्फ जम जाती है। उच्च पर्वतीय प्रदेशों में तापमान और भी गिर जाता है। तुरफान में - 10°C तथा पीकिंग में - 40°C तापमान रहता है। दक्षिणी चीन में औसत तापमान 8°C मिलता है। न्यूनतम तापमान जनवरी 2023 में मोहे नगर (दाहिंगंलिंग प्रीफेक्चर, हेइलॉन्गजियांग प्रोविन्स) में -53°C अंकित किया गया है।
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
वर्षा- चीन में होने वाली वर्षा का 93% भाग ग्रीष्म ऋतु में प्राप्त होता है। ग्रीष्म ऋतु में हवाएं समुद्र से स्थल की ओर चलती हैं जिसके फलस्वरूप हवाएं आद्रता से भरी होती हैं। आद्रता से भरी ये हवाएं चीन में प्रवेश करते ही वर्षा प्रारम्भ कर देती हैं। चीन में वर्षा का वार्षिक औसत 10 सेन्टीमीटर से 200 सेन्टीमीटर तक है | अधिक वर्षा ग्रीष्मकालीन मानसून से दक्षिण-पूर्वी चीन में होती है।
उत्तर की ओर वर्षा कम होती है। मध्य चीन में वर्षा का औसत 75 सेन्टीमीटर है तथा उत्तरी चीन में वर्षा का औसत केवल 55 सेन्टीमीटर है। चीन के दक्षिण-पूर्वी तटीय भागों में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाले चक्रवात सबसे अधिक वर्षा करते हैं। ये चक्रवात टाईफून के नाम से विख्यात हैं। इनकी चलने की गति 250 किलोमीटर प्रति घण्टा तक होती है। ये इन तटीय भागों में घनघोर वर्षा करते हैं और यही कारण है कि चीन का यह दक्षिण-पूर्वी भाग सबसे अधिक वर्षा प्राप्त करता है। शीत ऋतु में मध्य एशिया से चलने वाले प्रति-चक्रवात उत्तरी तथा मध्य चीन में कहीं-कहीं बर्फ के रूप में वर्षा करते हैं।
Author: M Sabir
Our YouTube Channel:
Junior Geographer
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
Comments
Post a Comment