चीन की स्थिति एवं विस्तार
(CHINA'S LOCATION AND EXTENSION)
By: Sabir Chdhry
चीन, एशिया महाद्वीप के पूर्व में स्थित एक विशाल और महत्वपूर्ण देश है जहां विश्व की सर्वाधिक जनसंख्या (141 करोड़) निवास करती है। चीन एक साम्यवादी गणतन्त्र है। 1949 से पूर्व चीन एक राष्ट्रवादी गणतंत्र था जिसके शासन की बागडोर अध्यक्ष च्यांग काई शेक के हाथ में थी। चीन का क्षेत्रफल 95,96,961 वर्ग किलोमीटर है। यह क्षेत्रफल में लगभग समस्त यूरोप (1.01 करोड़ वर्ग किलोमीटर) के बराबर है।
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
स्थिति एवं विस्तार (LOCATION AND EXTENSION)
एशिया के पूर्वी भाग में स्थित चीन 18° उत्तरी अक्षांश से लेकर 54° उत्तरी अक्षांश तक तथा 73° पूर्वी देशान्तर से लेकर 135° पूर्वी देशान्तर के मध्य फैला हुआ है। इस प्रकार अक्षाशीय विस्तार 36 अक्षांशों में तथा देशान्तरीय विस्तार 62° देशान्तर में है। इसकी उत्तर से दक्षिण लम्बाई 5,500 किलोमीटर तथा पूरव से पश्चिम चौड़ाई 5,000 किलोमीटर है। चीन का क्षेत्रफल 95,96,961 वर्ग किलोमीटर है।
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
चीन की थल सीमा 14 देशों के साथ मिलती है जोकि रूस के साथ सर्वाधिक है | चीन के पड़ोसी देश है , अफगानिस्तान , भूटान, भारत, कजाखस्तान, किर्गिस्तान, लाओस, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, उत्तरी कोरिया, पाकिस्तान, रूस, तजाकिस्तान तथा वियतनाम| चीन में 22 प्रोविन्सस (राज्य), 5 स्वशासित क्षेत्र (गुआन्ग्शी, आंतरिक मंगोलिया, निंगशिया, तिब्बत तथा शिनजियांग) , 4 म्युनिसिपेलिटी (बीजिंग, तिआनजिन, शंघाई तथा चोंगकिंग) तथा 2 विशेष प्रशासनिक क्षेत्र ( मकाउ और हांगकांग) हैं |
चीन के पूर्व में प्रशान्त महासागर स्थित है, उत्तरी भाग में प्रशान्त महासागर का भाग पूर्वी चीन सागर तथा दक्षिणी भाग में दक्षिण चीन सागर स्थित है| चीन से समुद्री सीमा से दक्षिणी कोरिया, जापान, ताइवान तथा फिलिपीन्स अलग हैं |
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
Author: Sabir Chdhry
Our YouTube Channel:
Junior Geographer
Comments
Post a Comment