चीन का धरातल (SURFACE OF CHINA)
चीन एक पर्वतीय तथा पठारी प्रदेश है। चीन की 43% भूमि पर पर्वत, 26% भूमि पर पठार तथा शेष भूमि पर मैदान,
बेसिन तथा रेगिस्तान फैले हुए हैं। इस प्रकार चीन का 70% भाग पर्वतों एवं पठारों से ढका हुआ है।
चीन के पर्वत क्रम—चीन में पर्वत श्रेणियों का क्रम पश्चिम से पूर्व एवं
उत्तर-पूर्व दिशा की ओर पाया जाता है। चीन में दुनिया
की समुद्र तल से 8,000 मीटर से अधिक ऊंची 12 पर्वत चोटियों में से सात स्थित हैं। चीन में प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखलाएँ
हिमालय, कुनलुन पर्वत, तियानशान पर्वत, किनलिंग पर्वत, ग्रेटर हिंगगन पर्वत, ताइहांग पर्वत, किलियन पर्वत और हेंगडुआन पर्वत हैं। इस देश
में तीन मुख्य पर्वत क्रम पाए जाते हैं:
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
(2) मध्य चीन के पर्वत क्रम—यह पर्वत क्रम पामीर से निकलकर
पूर्व की ओर कुनलुन शान, अल्टाईटाग, नानशान और सिंगलिन पर्वत श्रेणियों के रूप में
पश्चिम से पूर्व की ओर फैले हैं। यह पर्वत क्रम चीन के मध्य भाग में फैले हैं।
सिंगलिन पर्वत मध्य में स्थित है। इनमें दक्षिणी सीमा पर स्थित कुनलुन 4,000 से 6,000 मीटर तक ऊंचे हैं। यहां का सर्वोच्च शिखर उलुग मुस्ताघ 7,724 मीटर ऊंचा है। शान व अल्टाईटाग सीमावर्ती हैं।
चीन की सेटेलाईट इमेज
(3) दक्षिणी पर्वत क्रम—चीन के दक्षिणी भाग में पामीर से पूरब
की ओर कराकोरम व हिमालय पर्वत श्रेणियों से लेकर नागलिंगशान तक फैला है। इसी भाग
में विश्व की सर्वोच्च चोटी माउण्ट एवरेस्ट 8,848 मीटर ऊंची है जो चीन एवं नेपाल की सीमा पर स्थित है।
पठार—पठारों का विस्तार चीन के लगभग 35% भाग पर पाया जाता है। इनमें से कुछ पठारों की उत्पत्ति भू-गर्भिक हलचलों के
कारण हुई है, जबकि कुछ हवा द्वारा लाए
गए पदार्थों से बने हैं। चीन के प्रमुख पठार अग्र हैं
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
(i) लोयस का पठार, (ii) आन्तरिक मंगोलिया का पठार, (ii) युन्नान गुइचाऊ का पठार, (iv) तिब्बत का पठार । उत्तरी चीन में लोयस का पठार विस्तृत है। चीन की बड़ी दीवार
के उत्तर में अन्तर्वर्ती मंगोलिया का ओरडोस पठार है। म्यांमार एवं वियतनाम के
उत्तर में युन्नान का पठार है, पश्चिम की ओर
तिब्बत का है जो विश्व में सर्वोच्च है।
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
(iii) मैदानी भाग–चीन में मैदानी भाग का क्षेत्रफल 12 लाख वर्ग किलोमीटर से अधिक है। यह मैदान
अधिकांशतः नदियों द्वारा निर्मित है। इन मैदानों में उत्तरी चीन का मैदान
(ह्वांगहो नदी घाटी) यांगटिसीक्यांग का मैदान तथा सीक्यांग (जियांग) नदी का मैदान
मुख्य हैं। उत्तरी चीन का लोयस का मैदान देश का बड़ा मैदान है। यह लगभग 3 लाख 25 हजार वर्ग किलोमीटर भूमि पर फैला हुआ समतल मैदानी भाग है जो कि समुद्र तल से
लगभग 30 से 65 मीटर ऊंचा है।
आन्तरिक बेसिन —- चीन के कुल धरातल के 20 प्रतिशत क्षेत्रफल में अन्तर्देशीय बेसिन पाए जाते हैं।
बेसिन चीन की सीमा में स्थित हैं :
(i) नानशान पर्वत तथा काराशान
के मध्य सैदाम बेसिन स्थित है।
(ii) कुनलुन तथा थियेनशान के मध्य तरिम का बेसिन स्थित है।
(iii) देश के पश्चिमी भाग में मंगोलिया व रूस की सीमा के निकट एवं
थियेनशान के उत्तर में जुंगेरिया का बेसिन स्थित
है।
Comments
Post a Comment