Skip to main content

चिराग़ दिल के जलाओ कि ईद का दिन है

 चिराग़ दिल के जलाओ कि ईद का दिन है

कतील शिफाई



चिराग़ दिल के जलाओ कि ईद का दिन है

तराने झूम के गाओ कि ईद का दिन है।



ग़मों को दिल से भुलाओ कि ईद का दिन है

ख़ुशी से बज़्म सजाओ कि ईद का दिन है।

हुज़ूर उसकी करो अब सलामती की दुआ 

सर-ए-नमाज़ झुकाओ कि ईद का दिन है।

सभी मुराद हो पूरी हर एक सवाली की 

दुआ को हाथ उठाओ कि ईद का दिन है।

: कतील शिफाई

Comments