चीन की प्राकृतिक वनस्पति (Natural Vegetation of China)
By: Sabir Chdhry
चीन में 30,000 से अधिक प्रकार की वनस्पति (विश्व में पाई जाने वाली
कुल वनस्पति का लगभग आठवां भाग) ऐसी है जोकि मूल
रूप से चीन में ही पाई जाती हैं। चीन की कुल भूमि के 21.2% क्षेत्रफल पर वन स्थित है| चीन एक विशाल देश
है, जोकि लगभग 95 लाख वर्ग किमी से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है, पूर्व से
पश्चिम चीन की लम्बाई 5250 किमी तथा उत्तर से दक्षिण चीन की लम्बाई 5500 किमी है| चीन का अक्षांशीय विस्तार 18°N से 52°N तथा देशांतरीय विस्तार 76°E से 134°E है, जिसके कारण चीन में विभिन्न प्रकार के पारिस्थितिक तंत्र और जलवायु पाई जाती हैं।
कुछ मुख्य जलवायु में तटीय जलवायु, उष्णकटिबंधीय
जलवायु, उपोष्णकटिबंधीय जलवायु, मरुस्थलीय जलवायु तथा पर्वतीय जलवायु शामिल हैं।
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
चीन में वनों के छह मुख्य क्षेत्र हैं। इसमें उत्तर, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व और दक्षिण पश्चिम शामिल हैं। उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दोनों क्षेत्रों में पर्वत और शंकुधारी वन हैं उत्तर-पूर्व चीन, चीन के प्रमुख वन क्षेत्रों में से एक है। उत्तर-पूर्व चीन में शीत-समशीतोष्ण पर्णपाती शंकुधारी वन क्षेत्र स्थित है, इन्हें टैगा वन भी कहा जाता है।
मध्य और दक्षिणी चीन में, उपोष्णकटिबंधीय वृक्षों की 146,000 प्रकार की प्रजातियां पाई जाती हैं। दक्षिण चीन में भारी वर्षा और आद्रता का अनुभव किया जाता है, जिसके कारण बांस और चावल के विकास के लिए आदर्श जलवायु मिलती है। इसके विपरीत उत्तरी चीन में सीमित वर्षा और तापमान की कमी के कारण वनस्पति की अधिक विभिन्नता नहीं है| युन्नान राज्य और हैनान द्वीप में स्थित उष्णकटिबंधीय वर्षा वनों में चीन में पाई जाने वाली कुल वनस्पति का लगभग 25% भाग पाया जाता है|
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHERचीन में पाई जाने वाली वृक्षों की प्रमुख
प्रजातियाँ निम्नलिखित प्रकार हैं
दक्षिण चीन- यहाँ चौड़ी पत्ती वाले सदाबहार वन
पाए जाते हैं, वृक्षों के मुख्य प्रकार निम्नांकित हैं
कपूर, बांस, टेलों, टुंग, नारियल,
चन्दन, रबर
दक्षिणी-पूर्वी चीन- यहाँ मानसूनी पतझड़ वन पाए
जाते हैं, वृक्षों के मुख्य प्रकार निम्नांकित हैं
साल, सागौन, आम, गिन्को बाईलोबा, वार्निश वृक्ष, टेलो, पल्म, चाइनाबैरी वृक्ष, चायनीज़ चेस्टनट, वीपिंग विलो, डोव वृक्ष, मेपल, बिर्च
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
उत्तरी-पूर्वी चीन- यहाँ समशीतोष्ण सदाबहारीय वन
पाए जाते हैं, वृक्षों के मुख्य प्रकार निम्नांकित हैं
पोपलर, एल्म, ऐश, चायनीज़ पिस्टाश
उच्च पर्वतीय क्षेत्र- यहाँ शंकुधारी वन पाए
जाते हैं, वृक्षों के मुख्य प्रकार निम्नांकित हैं
पाइन, सीडर, लार्च, ताईवानिया, रेडवुड
घास स्थल- घास के मैदान आंतरिक मंगोलिया,
सिक्यांग प्रान्त, तिब्बत, गोबी मरुस्थल के निकट के क्षेत्र तथा पर्वतों के ढालों
पर पाए जाते हैं| चीन के कुल क्षेत्रफल के लगभग 30% भाग पर घास स्थल पाए जाते हैं|
मरुस्थलीय वनस्पति तथा झाड़ियाँ- ये मरुस्थलीय
तथा अर्द्ध मरुस्थलीय क्षेत्रों में पाई जाती हैं, जैसे गोबी मरुस्थल, ओरडोस मरुस्थल,
तकला माकन मरुस्थल, शेनशी तथा शान्शी प्रान्त आदि
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER
By: Sabir Chdhry
Our YouTube Channel:
Junior Geographer
Click to Subscribe JUNIOR GEOGRAPHER

.png)
Comments
Post a Comment